Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंत्री रेखा आर्या पहुंची टपकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना

देहरादून: आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *