Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दायित्वों के लिए सीएम कार्यालय की परिक्रमा शुरू

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर दिए जाने वाले दायित्वों की सूची आज फाइनल हो सकती है। प्रदेश संगठन की बैठक के सिलसिले देहरादून आ रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सूची पर मंथन करेंगे और इसके बाद अगले कुछ दिन में सरकार के स्तर पर दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। उधर, संगठन के स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी उन वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोग 50 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं।दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय की परिक्रमा तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *