Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गया जंक्शन पर महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों ने एसी कोच के शीशे तोड़े, मच गई अफरातफरी

गया जंक्शन से एक बड़ी खबर सामने आई है। एसी कोच का दरवाजा नहीं खुला तो महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों ने आक्रोशित होकर कोच के शीशे तोड़ दिया। कुछ देर के लिए गया जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि रेल प्रशासन ने खुद देर के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गया जंक्शन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। महाकुम्भ जाने वाले तीर्थ यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच के शीशे तोड़ दिया। प्रयागराज को जाने के लिए काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों की भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर थी। इसी दौरान कालका मेल सुबह गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ कालका मेल में चढ़ने लगे। इस क्रम में एसी कोच का दरवाजा नहीं खुला। जिसके वजह से यात्रियों में आक्रोशित हो गए। वहीं देखते देखते लोगों ने कालका मेल ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दिए।
भीड़ ने आक्रोशित होकर तोड़े शीशे
गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी। उक्त ट्रेन से काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज जाना था। उस दौरान ट्रेन का दरवाजा नहीं खुल रहा था। ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री आक्रोशित हो गए। उसके बाद तीर्थयात्रियों ने ट्रेन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।
स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी
धीरे-धीरे लोग आक्रोशित होकर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल गया स्टेशन के हावड़ा एंड पर होता रहा। मालूम हो कि लगातार इन दिनों प्रयागराज जाने के लिए तीर्थ यात्रियों की भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर लग रहा है। इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंची। एक ओर जहां ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में अफरा तफरी थी। वही एसी कोच का दरवाजा नहीं खुलने से लोग आक्रोशित हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ देर तक गया रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पत्थरबाजी की सूचना पर बीच रेल प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और आक्रोशितों को शांत कराया गया। हालांकि इस संबंध स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी और हंगामा की सूचना मिली है। ट्रेन की शीशे तोड़े जाने की खबर नहीं है। फिलहाल पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *