Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलाें के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मई की शुरुआत भले ही गर्मी की राहत से हुई हो, लेकिन बीते पांच दिन से दून में तपिश परेशान कर रही है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दोपहर में तपिश परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तपिश से बारिश के बाद ही राहत मिलेगी। रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। बादल छाए रहने व हवाओं के चलने से दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *