Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज देने का विरोध, छात्रों का देहरादून मार्च रोका

हरिद्वार में राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। छात्र बीते कई दिन से इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम से वार्ता के लिए देहरादून जा रहे छात्र- छात्राओं को पुलिस प्रशासन ने कॉलेज में ही बंद कर दिया। टीम ने गेट पर ताला लगा दिया है। टीम उन्हें बाहर नहीं निकलने दे रही है।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि देहरादून जाने के लिए उनकी ओर से की गई बस के ड्राइवर को भी पुलिस प्रशासन की ओर से बाहर निकाल दिया है। छात्र तीसरे दिन भी अपनी क्लास को छोड़कर विरोध कर रहे हैं। वहीं, एक छात्रा की इस दौरान तबीयत बिगड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *