Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

“राहुल-प्रियंका गांधी का काफिला यूपी बॉर्डर पर रोका, जनता ने कांग्रेस पर निकाला गुस्सा, हाईवे पर दो घंटे तक जाम”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संभल के लिए निकले, लेकिन उन्हें पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया। कांग्रेस नेताओं के काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली।
बुधवार को करीब दो घंटे बॉर्डर पर तनातनी के बाद राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया। दोनों नेताओं के जाने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली की तरफ लौट गए। राहुल और प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेस सांसद संसद चले गए।
यूपी बॉर्डर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए सुबह से ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था। प्रशासन की सख्ती के चलते कई लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग अपने गंतव्य नहीं पहुंच सके। घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर ही अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। गुस्से में लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही भिड़ गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को लोगों पर थप्पड़ भी जड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मारपीट की।
इस पर गुस्साए लोगों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पिछले दो घंटे से ज्यादा समय से पूरे हाईवे पर जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *