Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

20 मार्च के बाद शुरू होगा यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए तीन दिन में 84 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। बीते दिन लगभग 20 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।
नवरात्र में मंदिर समितियों की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *