Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान देहरादून एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को रहेंगे रूट डायवर्ट

देहरादून के एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अपील की कि इन दो दिनों बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।

रूट प्लान

  1. विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहन को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  2. विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  3. प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
  4. आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
  5. हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जाएगा।
  6. डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर डेलीगेट्स को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  7. मीडिया, वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से।
  8. कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  9. विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहन को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  10. विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  11. प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
  12. आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
  13. हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जाएगा।
  14. डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर डेलीगेट्स को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  15. मीडिया, वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से।
  16. कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *