Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अलगाववादी रच रहे यति नरसिंहानंद की हत्या का षड़यंत्र: यति रामस्वरूपानंद

हरिद्वार:- संत समाज ने महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर रविवार को सर्वानंद घाट पर एकदिवसीय अनशन किया। इस दौरान यति रामस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ हिंदुओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कुछ अलगाववादी लोग उनकी हत्या करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की सुरक्षा की अनदेखी नहीं की जानी चाहिएं।

उन्होंने कहा कि गुरू के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को हर की पैड़ी से पदयात्रा करते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर जेड प्लस सुरक्षा की मांग की जाएगी। यति रणसिंहानंद गिरी ने कहा कि अब तक पांच करोड हिन्दुओं की हत्या इस्लामिक जिहादियों ने कर दिए है अब भी जो योद्धा धर्म के लिए लड़ रहे है उनकी भी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के बजाए सरकार जिहादियों को बढ़ावा दे रही है। अनशन पर बैठने वालों में यति शिष्य यति परमात्मानंद गिरी, यति रणसिंहानंद गिरी महाराज, यति निर्भयानंद गिरी महाराज, यदि सत्यमित्रानंद गिरि महाराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *