Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अलीगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूमधाम तैयारी

आज 26 जनवरी को अलीगढ़ जिले भर में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। प्रमुख आयोजन जिला पुलिस लाइन में होगा। इससे पहले शहर में प्रभातफेरी के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सरकारी भवनों को रोशनी से जगमग कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत रूप से पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह पांच बजे से शहर में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। साढ़े छह बजे प्रभातफेरी का आयोजन होगा। जो घंटाघर पार्क से कठपुला, रसलगंज होते हुए गांधीपार्क तक जाएगी। सुबह सात बजे से जिलाधिकारी आवास से स्पोर्ट्स स्टेडियम रामघाट रोड तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। नौ बजे पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड पर ध्वज फहराया जाएगा। 11 बजे जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर में सेवाभवन में कार्यक्रम होंगे। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में सुरक्षा के इंतजाम, सेक्टर स्कीम लागू

गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। कुछ प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सेक्टर स्कीम लागू की गई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग की व्यवस्था है। शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं।

जिला पुलिस पर होगी पदकों की बारिश

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस पर पदकों की बारिश होगी। चार पदक की घोषणा डीजीपी स्तर से की गई है, जबकि 146 पद जिला स्तर पर वितरित किए जाएंगे। वहीं, 59 संभ्रांत व्यक्ति भी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। शौर्य के लिए सराहनीय व उत्कृष्ट सेवा पदक से एसआई जितेंद्र सिंह अहलावत, सराहनीय सेवा पदक से एसआई रमाकांत शर्मा, एचसी सत्येंद्रपाल सिंह व सुरेंद्रपाल सिंह के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा 146 पदक एसएसपी स्तर से जारी किए गए हैं। इसके अलावा आर्म्स पुलिस में तैनात दरोगा राजवीर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह अतिथि होंगे, जबकि डीआईजी प्रभाकर चौधरी सहित जिले भर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *