Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पंडरी में अचानक झोपड़ियों में लगी आग, सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर विभाग

सितारगंज के ग्राम पंडरी के वार्ड नंबर तीन में सोमवार रात अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। इसे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। साथ ही एक के बाद एक कर 9 अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इससे झोपड़ियों में रहने वाले लोग आनन फानन में अपनी जान बचाते हुए इधर उधर भागे। इस दौरान 6 साल के जिशान पुत्र आशिक शाह की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।

जबकि दो जानवर भी गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख लोगो ने सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना पर सीओ ओम प्रकाश, कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल पुलिस और फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे से अधिक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की सूचना पर तत्काल फायर और पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक मासूम की झुलसकर मौत हुई है। दो जानवर भी झुलसे है। पुलिस और फायर विभाग मौके पर है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। उनके रहने और खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *