Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव का किया धन्यवाद और आभार प्रकट

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से मिलकर उनको धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि हमारा 1383 पदों का चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी के पदों का शासनादेश जारी होने की खुशी में हम सभी बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सचिव जी का धन्यवाद आज प्रेषित किया गया।

सचिव से चिकित्सा स्वास्थ्य के 1564 पदों पर हुई भर्ती में से 1377 पदों पर परिणाम घोषित कर दिया गया है उनकी नियुक्ति के लिए और चिकित्सा शिक्षा के 1383 पदों पर विज्ञापन के लिए सचिव से निवेदन किया गया सचिव द्वारा बहुत जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

और 1383 पदों पर जल्द विज्ञापन होने का आश्वासन दिया और सभी नर्सिंग बेरोजगारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और उनसे ईमानदारी से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह जिन्ना, संगठन के सचिव गोविंद सिंह रावत , संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत , महीपाल सिंह कृषाली,मीनाक्षी ममगाई,नीरज वर्मा, आशीष राणा ,नीतू, हेमा अमित, अलका, प्रतिमा, वंदना अरविंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *