Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

धर्मनगरी हरकी पैड़ी पर रील बनाना पड़ा युवतियों को भारी, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जुटी तलाश में

हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दोनों युवतियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए।
तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *