Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की लीडरशिप में लिखा जा रहा हरिद्वार पुलिस का सुनहरा दौर

हरिद्वार पुलिस ने फिर किया ब्लाइंड मर्डर केस का यादगार खुलासा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की लीडरशिप में लिखा जा रहा हरिद्वार पुलिस का सुनहरा दौर

अनुभवी नेतृत्व और मेहनती ऑफिसर्स के दम पर हरिद्वार पुलिस का इकबाल बुलंद

थाना श्यामपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव/हत्या का पुलिस ने किया क्रिमिनल इंटेलिजेंस के द्वारा खुलासा

पैसा फिर बना मौत की वजह, साथ जाम छलकाने वाले ही निकले हत्यारे

लाखों की उधारी व अय्याश रवैया बना मृतक की मौत की वजह

लड़की सप्लाई करने का काम करता था मृतक, टैक्सी ड्राइवर हैं दोनो आरोपी

आरोपी तक पहुंचने की हरिद्वार पुलिस की मेहनत अद्वितीय, बन सकता है क्राइम स्टोरी सीरियल

लगभग 1000 लेबरों के सत्यापन और 10000 मोबाइल नंबरों की पड़ताल के बाद खुली कामयाबी की राह

अज्ञात शव को न्याय दिलाने को हरिद्वार श्यामपुरपुलिस व टीम की हाड़-तोड़ मेहनत पर आमजन कर रहे सराहना

हमारे पास शुरुआत में कोई लीड नहीं थी मामला पेचीदा था, लड़कों ने अच्छा काम किया है थाना श्यामपुर सहित पूरी टीम बधाई की पात्र है एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

दिनांक 24-12-24 को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। शव की स्थिति से स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है। मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, थाना श्यामपुर पुलिस टीम पहुंची एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके व आसपास कई लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

कुछ दिन की मेहनत के बाद भी मृतक की शिनाख्त न हो पाना, पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज बन गया था।

अपने ऑफिसर्स पर कप्तान का भरोसा-

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अपने मातहत ऑफिसर्स पर पूरा भरोसा जताते हुए थाना श्यामपुर पुलिस व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीमें गठित कर प्रकरण के खुलासे के निर्देश दिए। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सीओ सिटी जूही मनराल के सुपुर्द कर समय-समय पर एसपी सिटी पंकज गैरोला से मामले की जानकारी ली गई।

शव की पहचान बना बड़ा चैलेंज-

गठित टीमों द्वारा आसपास मजदूरो की मौजूदगी और मौके की स्थिति के कारण लेबर के एंगल पर काम करते हुए आसपास रह रहे लगभग 1000 ठेकेदारों/लेबरों का एक एक का भौतिक सत्यापन किया गया जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा दिन रात मेहनत की गई और मजदूरों द्वारा बताई गई एक-एक बात को व्यक्तिगत रूप से वेरीफाई किया गया।

साथ-साथ छोटी-छोटी कई टीम बनाकर गैर प्रांत उत्तरप्रदेश के बिजनौर, बलिया, नजीबाबाद, बरेली तक के थानों में जाकर भौतिक रूप से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। मौके से उठाए गए डंप डाटा से प्राप्त लगभग 10000 से अधिक मोबाइल नंबरों में सभी को एक-एक कर फिल्टर करते हुए भौतिक रूप से या फोन के माध्यम से जानकारी की गई यहां तक कि उनके द्वारा बताई गई विभिन्न बातों का भी क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया यह भी पता किया गया कि इस दौरान कहीं कोई गुमशुदगी तो नहीं है।

इस पूरे काम में थका देने वाली दिन रात की मेहनत हुई लेकिन फिर भी मृतक के शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

घटनास्थल जंगल का होने के कारण और आसपास लेबर के अलावा अन्य कोई भी आबादी न होने के कारण भी कहीं कुछ पता नहीं चलपा रहा था।

पेडों पर पड़ती रोशनी ने जगाई उम्मीद-

मामले में दिलचस्प मोड तब आया जब घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित रवासन के कांटे के एक कैमरे के फोकस का छोटा सा एंगल मुख्य हाईवे को कवर करता मिला। देर रात पेड़ों पर पड़ती मद्धिम रोशनी की किरणों के आवाजाही का मैप तैयार कर टीम द्वारा संभावित गाड़ियों का चंडी चौक तक लगभग 20 km तक पीछा किया गया।

इस दौरान सिटी के लगभग 500 से भी ज्यादा कैमरों का गहराई से अवलोकन किया गया तब संभावित संदिग्ध मोटरसाइकिलों की गतिविधियों को देख मुखबिर तंत्र तथा टेक्निकल मदद से उक्त दोनों को कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल तक जाते हुए चिन्हित किया गया। हरिद्वार पुलिस के लिए यह एक बहुत छोटी सी आशा की किरण थी जिसको पुलिस की कई टीमों द्वारा मिलकर डेवलप किया गया।

सामने आयी मृतक की पहचान-

इन सभी प्रयासों के पश्चात आखिरकार मृतक की पहचान अभय शर्मा उर्फ हनी निवासी पश्चिमी दिल्ली के रुप में हुई। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली का रुख करने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतक अय्याश किस्म का मौजी व्यक्ति था और हाल फिलहाल फ्लैट बिकने से काफी पैसों का मालिक भी हो गया था। अय्याश हरकतों के चलते मृतक का अपनी माता या घर वालों से कोई संबंध नहीं रखता था।

गहरी पड़ताल से खुली कत्ल की कहानी-

फिजिकली जानकारी इकट्ठा करने पर ये तथ्य सामने आए कि मृतक अपने परिवार से अलग रह कर अय्याश जिंदगी जी रहा था। जो सट्टा लगाने के साथ साथ दिल्ली क्षेत्र में लड़की सप्लाई करने का काम भी करता था

मृतक हनी पिछले कुछ महीनों से आरोपी नीरज शुक्ला व नागेंद्र (दोनों पेशे से ड्राइवर हैं) से खास दोस्ताना रखता था और तीनों अय्याश होने के चलते लड़की बाजी तथा सट्टाबाजी का भी शौक रखते थे।

मृतक का तांत्रिक विद्या पर विश्वाश होने पर वह सट्टे में मोटी रकम जीतने के लालच में कई बार तांत्रिक के पास जा चुका था।

मृतक पर अय्याशी व सट्टे के कारण इधर उधर से लाखों का कर्जा होने पर उसने नीरज शुक्ला के माध्यम से भी लोगों से लाखों का उधार ले रखा था।

मृतक द्वारा नीरज से उधार लिए पैसे न लौटाने पर कर्जदार लगातार नीरज के पास आकर पैसे वापस मांग रहे थे।

इसी बीच हाल ही में मृतक ने अपना दिल्ली स्थित फ्लैट बेचा था जिसकी उसे अच्छी रकम (लगभग 30 लाख) मिल गई थी। अपने अय्याश रवैए व सट्टे की लत के चलते मृतक ने फ्लैट बेच कर मिली रकम का काफी कुछ पैसा अय्याशी में उड़ा दिया था।

मृतक द्वारा ऐसे ही पैसे उड़ाने पर नीरज द्वारा बार-बार मृतक को रोका जाता था और अपने एवं जिनसे उधार लिया था उनके पैसे वापस करने को बोला जाता था लेकिन बार-बार मांगने पर भी पैसे ना देने पर नीरज शुक्ला को लग गया था कि उसके लाखों रुपए अब डूबने वाले हैं।

इस पर नीरज ने अपने साथ नागेंद्र को लिया और दोनों ने एक प्लानिंग के तहत मृतक हनी के साथ दिन-रात उठना बैठना, साथ में शराब पीना करते हुए चुपके से मृतक के मोबाइल नंबर के पासवर्ड, एटीएम का पासवर्ड, बैंक का अकाउंट नंबर इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर ली।

खुद की उधारी वापस न मिलने व मृतक के खाते में बची लाखों की धनराशि को हड़पने के लिए आरोपियों ने मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

क्योंकि मृतक सट्टा खेलने का आदि था और तांत्रिक प्रक्रिया को भी मानता था जिस कारण नीरज एक बार मृतक को कोलकाता तांत्रिक के पास लेकर गया था फिर नीरज द्वारा बताया गया कि हरिद्वार में एक बड़ा तांत्रिक है जो बिल्कुल सही सट्टे का नंबर बताता है इस पर मृतक ने नीरज की बात पर विश्वास कर लिया।

प्लान के मुताबिक आरोपी नीरज व नागेंद्र ने मृतक को तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने हरिद्वार ले आए और सोची समझी साजिश के चलते रात को जब मृतक को पूरा नशा हो गया तब नशे की हालत में दोनों आरोपियों ने मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर अंदर सुनसान इलाके में नदी के बीच में जाने के बाद पीछे से गले में रस्सी लगा हनी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए मौके पर ही मौजूद पत्थर से मृतक अभय शर्मा उर्फ हनी के चेहरे को बिगाड़ दिया ताकि कोई भी उसको पहचान ना पाए।

इसके बाद उक्त दोनों आरोपी मृतक के पैसे, 🏧 और मोबाइल निकाल मृतक की बाइक को भी साथ लेकर चले गए और मृतक के पैसों से अय्याशी शुरू कर दी।

एक हत्यारोपी दबोचा, दूसरे की है तलाश-

थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने आरोपी नीरज को आज दिनांक 06-12-24 को नहर पटरी सोनाली पुल के पास से दबोचकर उसके कब्जे से मृतक के खाते से निकाले गए ₹104000/- रुपए बरामद किए गए और मृतक के खाते में मौजूद लगभग ₹800000/- को फ्रिज करवाया गया। अन्य फरार आरोपी की तलाश में टीमें रवाना हैं।

हो रही प्रशंसा-
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सीआईयू हरिद्वार से जुगलबंदी कर कई दिनों चली दिन रात की मेहनत के दम पर किए खुलासे पर क्षेत्र वासियों द्वारा खुशी प्रकट करते हुए कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

मृतक का विवरण-
अभय शर्मा उर्फ हनी पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी 284 सुदर्शन पार्क मोती नगर रमेश नगर पश्चिमी दिल्ली उम्र-37 वर्ष

विवरण आरोपित-
1- नीरज शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ला निवासी विकासपुरी दिल्ली (गिरफ्तार)
2-नागेंद्र पुत्र सिंहराज निवासी भुवापुर थाना तिगांव जिला फरीदाबाद (फरार)

बरामदगी

1,04,320 रुपए नगद केस(1 लाख चार हजार 320 रुपए)

मृतक के मोबाइल का सिम

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS राइडर DL4SDU8837

मृतक का पंजाब एंड सिंध बैंक का ATM

नागेन्द्र का ओप्पो कंपनी का मोबाइल

पुलिस टीम
उप निरीक्षक विक्रम बिष्ट चौकी इंचार्ज चंडी घाट
उप निरीक्षक गगन मैठाणी चौकी इंचार्ज लालढांग
उप निरीक्षक मनोज रावत
SI अजय कृष्णा
उप निरीक्षक अंजना चौहान
अपर उप निरीक्षक इरशाद मालिक
ASI रणजीत चौहान
HCP मनमोहन सिंह
HC बृजमोहन
हेड कॉन्स० शेर सिंह
कॉन्स० राजेंद्र नेगी
कांस्टेबल श्वेता
कॉन्स० राहुल देव
कॉन्स० रमेश
कांस्टेबल सुशील
कांस्टेबल कृष्ण भारद्वाज
कांस्टेबल सौरभ रावत
CIU हरिद्वार
Insp दिगपाल कोहली
कॉन्स० वसीम (एस ओ जी)
कांस विवेक यादव(SOG)

प्राइवेट टीम SPO
लक्ष्मण
विपुल
अर्जुन
ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र नेगी

उक्त घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल राहुल देव का बड़ा विशेष योगदान है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *