Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम बदलने के आसार आसमान में छाए बादल

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में लंबे समय बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। रविवार से उत्तरकाशी समेत ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व आसपास के क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान है। देहरादून में शनिवार को चटख धूप खिलने के साथ ही मौसम शुष्क रहा।

प्रदेशभर में ही बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है और अभी कड़ाके की ठंड महसूस नहीं की जा रही है। हालांकि, अगले कुछ दिन प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम के मिजाज में बदलाव की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *