Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से हड़बड़ी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का किया काम शुरू

रुड़की के भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से आफरा तफरी मच गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार कंपनी के गोदाम में करीब 11 बजे  अचानक आग लग गई। आग लगता देखकर कर्मचारियों ने सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। साथ ही आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से फैलने लगी।

कंपनी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *