Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तरराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई कार

उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के चौपाल जा रही एक कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और सीधे टोंस नदी में समा गई। कार में सवार चारों लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके मृतकों को बाहर निकाल लिया है।

उधर कालसी से भी राजस्व विभाग की टीम पुलिस और एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। कार सवार चारों मृतक हिमाचल के चौपाल नेरवा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *