Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शारदा नदी में नहाने गए दो बालक डूबे नदी में

आज दोपहर में टनकपुर के शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है। बच्चों की डूबने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।

बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *