Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मंडी में वोल्वो हादसा, 32 में से 17 यात्री घायल, लापरवाह ड्राइवर पर केस

हिमाचल प्रदेश:- मनाली-किरतपुर फोरलेन पर बिंद्रावणी के पास वोल्वो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 17 पर्यटक जख्मी हुए हैं। इनमें 12 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। घायल पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। हादसा मंडी में मलोरी टनल के आगे बिंद्रावणी में रविवार सुबह चार बजे के करीब हुआ। घटना के समय वोल्वो बस में 32 पर्यटक यात्री सवार थे। वोल्वो दिल्ली से पर्यटकों को लेकर कसोल जा रही थी। पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं के गांव डंगार के चालक पर लापरवाही से बस चलाने का मामला सदर थाना में दर्ज किया है।

हालांकि, हादसे में सभी को मामूली चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को घटना की जानकारी दी। पंडोह पुलिस के एएसआई अनिल कटोच पुलिस टीम के साथ सुबह हादसा स्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बिंद्रावणी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई। घटना के बाद पंडोह पुलिस ने जख्मी चालक और परिचालक समेत 17 यात्रियों का मेडिकल करवाया है। इसके बाद उन्हें भेज दिया है। दो घायलों को नेरचौक के लिए ले जाया गया है, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

चालक प्यार चंद (55) बिलासपुर घुमारवीं, सुनील कुमार (29) कांगड़ा रक्कड़, एश्ली सिहांता (23) पंजाब मोगा, प्रथम जैन अंबाला कैंट (22), प्रशांत महाराष्ट्र (39), अभिजीत चौधरी चांदगढ़, प्रणय सरवांगी गुरुग्राम, मुस्कान हिसार हरियाणा, पलक्षा गुरुग्राम, शिवांगनी गुरुग्राम, हरिहरण महाराष्ट्र, रौनक परमार महाराष्ट्र, इंद्रजीत गाजियाबाद यूपी, धनंजय महाराष्ट्र ईस्ट मुंबई, सूरज रावत उस्मानावाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है। शेष अन्य 16 को मामूली चोटें आने से उनका मेडिकल नहीं करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *