Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तरकाशी में स्कूल लौट रहे बच्चों पर ततैयों का हमला, चार साल के बच्चे की मौत

उत्तरकाशी जिले के मांडिया गांव में स्कूल से घर लौट रहे भाई -बहन पर ततैयों ने हमला कर दिया। इसमें चार साल के भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे एक दिन पहले ततैयों के हमले में टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक मांडिया गांव में रहने वाले राजकुमार की बेटी रिया (12) पास के ही प्राथमिक विद्यालय मांडिया में पढ़ती है। शनिवा को राजकुमार अपने बेटे रिहान (4) को बेटी के पास स्कूल छोड़कर गए थे। बताया जा रहा है कि जब दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे तो ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान जहां पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।

स्कूल के समीप एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था। इसे किसी ने छेड़ दिया था। इससे ततैये आक्रोशित हो गए और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने कि रिया के पिता उसके भाई को उसके पास छोड़कर गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद जाते समय यह घटना हुई। घटना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *