Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, मसूरी में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

उत्तराखंड में मौसम का बदल गया है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। लेकिन दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। वहीं, शहर में ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *