Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारों धामों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, जमकर हुई बर्फबारी

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत ज्यादातर चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं उथला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में उथला कोहरा छाया रह सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *