Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी यमुनोत्री धाम में गिरी बर्फ

उत्तराखंड:-  यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरू हो गई है मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तन में संकेत पहले ही दे दिए थे। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं नीचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है। राजधानी देहरादून में कल से मौसम शुष्क बना हुआ है वही आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *