Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में जबरदस्त ठंड के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अगले दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *