Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड में फिर से बारिश का दौर शुरू, पर्वतीय से मैदानी क्षेत्रों तक असर


देहरादून: उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक एक बार फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दो-तीन दिनों से उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 14 June 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का हाल बदला हुआ है। उत्तराखंड में लेकिन बीते दो-तीन दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी देहरादून समेत सभी मैदानी इलाकों में गर्मीं से राहत मिली है। बीते शुक्रवार को भी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के कारण लोग परेशान रहे. बीते शनिवार को तेज बारिश और गरज के साथ बज्रपात के कारण हरिद्वार जिले के दो गांवों में मातम छा गया. हरिद्वार जिले के हुसैनपुर गांव में बज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम करती हुई महिला की मौत हो गई। जैनपुर गांव में भी एक 18 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि.मी./घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को यानि आज उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के रुद्रप्रयाग, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी तीव्र से अति तीव्र बारिश, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि.मी./घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि. मी./घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने की संभावना है. देहरादून में आज अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, साथ ही यहां 40-50 कि.मी./घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *