Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तर प्रदेश का युवक गंगा में डूबा, सिंगटाली पुल के पास से बरामद हुआ शव!


ऋषिकेश में रविवार को सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहा यूपी का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। टीम ने युवक के शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा किनारे हरियाणा गुरुग्राम से करीब 14 लोगों का दल घूमने आया हुआ था। रविवार को दल के सभी सदस्य स्नान करने के लिए गंगा नदी किनारे चले गए। दल का एक युवक ग्राम सेमला, जिला संभल, उत्तर प्रदेश निवासी गुड्डू यादव (26) वीरेंद्र सिंह स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा।
युवक को बचाने के लिए सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित कुमार (30) वर्ष पुत्र महेश कुमार भी नदी में कूद गया, जो किसी तरह अपने साथी को बचाने के दौरान एक बड़े पत्थर पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को दिया।
सूचना मिलते ही ब्यासी एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पत्थर के ऊपर फंसे युवक अंकित का सकुशल रेस्क्यू किया। टीम ने डूबे युवक की सर्चिंग शुरू की। डीप डाइविंग टीम से डीप डाइवर किशोर कुमार ने 20 से 25 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक गुड्डू का शव बरामद किया। टीम ने डूबे युवक के शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *