Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

अनिल कपूर और बोनी कपूर पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में लिया भाग


बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर व जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती में प्रतिभाग किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें पुष्प और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि इन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म, सेवा, संस्कार और संवेदना से युक्त फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कपूर परिवार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

इस पावन अवसर पर अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपने माता-पिता, सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी मूल्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना है, वह उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है। उन्होंने परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण को अत्यंत शांति और प्रेरणा देने वाला बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *