Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

अमृतसर जेल में सुरक्षा पर सवाल, विदेशी कैदी पर जानलेवा हमला

अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी पर नुकीले हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद नवदीप सिंह, शेरा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद जमील पर हमला किया। आरोप है कि तीनों ने किसी नुकीले हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जेल अधिकारियों के मुताबिक घायल कैदी मोहम्मद जमील पाकिस्तान के जिला ननकाना साहिब के एक गांव का निवासी है। गंभीर चोटों के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन हमले के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जेल के भीतर नुकीला हथियार कैसे पहुंचा। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि अमृतसर केंद्रीय जेल में पहले भी कैदियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जून 2024 में पाकिस्तानी मूल के एक कैदी की जेल के भीतर हमले में मौत हो गई थी। वहीं ईद के मौके पर भी कुछ पाकिस्तानी कैदियों के साथ कथित मारपीट का मामला चर्चा में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *