Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत


Read Time:3 Minute, 10 Second

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की उच्च शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से हेफा (HEFA) के तहत एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में 459.095 करोड़ रुपये की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की परियोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के माध्यम से विश्वविद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। इसका लाभ विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के आम नागरिकों को भी मिलेगा। बैठक के दौरान डॉ. रावत ने केंद्रीय मंत्री को एनआईटी श्रीनगर (गढ़वाल) के नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण के लिए उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि नए परिसर के शुरू होने से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में स्थायी निदेशक की शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि संस्थान का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सके। डॉ. रावत ने परिसर में जलभराव की समस्या और प्रभावित छह परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध भी किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में हुए उल्लेखनीय सुधारों की भी सराहना की। विशेष रूप से राज्य के पूर्ण साक्षर राज्य बनने तथा यूनेस्को एआई फॉर एजुकेशन अवार्ड-2026 के टीचर ट्रेनिंग वर्ग में उत्तराखंड एससीईआरटी की परियोजना के विश्व की शीर्ष छह परियोजनाओं में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. धन सिंह रावत को बधाई दी।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *