Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड में हरेला पर्व पर भाजपा का हरियाली अभियान, एक माह तक चलेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में पौधारोपण कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी आज सभी नागरिकों की है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन ने हरेला के अवसर पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में पौधारोपण करेंगे। यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी एक महीने तक संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में लगातार संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हरेला पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और संरक्षण की भावना का प्रतीक रहा है। यह पर्व लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा देता है। भाजपा का उद्देश्य इस सांस्कृतिक परंपरा को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक मजबूत करना है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *