Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कालागढ़ टाइगर रिजर्व में टस्कर हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


Read Time:3 Minute, 18 Second

रामनगर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व के रामगंगा बांध क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशाल टस्कर हाथी अचानक बांध परिसर में पहुंच गया। हाथी को सामने देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी कर्मचारी हाथी के करीब नहीं गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त थे तभी जंगल की ओर से विशाल टस्कर हाथी बांध परिसर में दाखिल हो गया। हाथी काफी देर तक परिसर में बेखौफ घूमता रहा और आसपास का निरीक्षण करता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखी और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी।

हाथी के परिसर में घूमने के दौरान कर्मचारियों ने दूर से ही उसकी गतिविधियों का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विशाल टस्कर हाथी आराम से परिसर में टहलता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वन्यजीव विशेषज्ञ संजय छिम्वाल ने बताया कि बरसात के मौसम में हाथियों की गतिविधियां सामान्य से अधिक बढ़ जाती हैं। भोजन और पानी की तलाश में कई बार हाथी जंगल से निकलकर सड़कों, बांध क्षेत्रों और आबादी के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं हाथी या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके करीब जाने, फोटो या सेल्फी लेने, रास्ता रोकने या उसे उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। कालागढ़ क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है। जंगल से सटे होने के कारण यहां अक्सर हाथियों के झुंड और अकेले टस्कर हाथी सड़क, बांध और आसपास के इलाकों में दिखाई देते हैं। कई बार हाथियों की मौजूदगी के कारण यातायात भी प्रभावित होता है। वन विभाग लगातार लोगों से अपील करता है कि हाथियों की मौजूदगी के दौरान धैर्य रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *