Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कृष्ण लाल पंवार ने दी ग्रामीण विकास को नई सौगात

हरियाणा में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत सरोवर मिशन के तहत विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान तीन नए अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। इनमें भाखरपुर गांव का पीर वाला तालाब, दातौली का पावर हाउस वाला तालाब और बली कुतुबपुर का लाला वाला तालाब शामिल हैं। इन तीनों तालाबों के निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर करीब 88.34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में लगभग 2.22 अरब रुपये की लागत से तैयार 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल लोकार्पण किया, जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर भी किया गया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के जरिए पारंपरिक तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल स्रोत उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 604 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं और पहले चरण में 2200 तालाबों के पुनर्जीवन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार तालाबों को केवल सुंदर ही नहीं बना रही, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जा रहा है। इसके तहत डी-सिल्टिंग, रिटेनिंग वॉल, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत तालाबों के संरक्षण और विकास सहित 318 प्रकार के कार्य स्वीकृत हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तकनीकी प्रक्रियाएं और स्वीकृतियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *