Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, हरियाणा के 10 खिलाड़ियों की आयकर विभाग में नियुक्ति

आयकर विभाग मुंबई ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए हरियाणा के 10 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी दी है। नवनियुक्त खिलाड़ियों को 12 अगस्त को मुंबई स्थित आयकर भवन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मुंबई आलोक कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर खिलाड़ियों ने नई जिम्मेदारी के साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। आयकर विभाग ने खेल कोटे के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 7 जनवरी को अधिसूचना जारी कर 97 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। भर्ती प्रक्रिया में देशभर के अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभाग को कुल 3,595 आवेदन प्राप्त हुए।

निर्धारित मानकों के आधार पर आवेदनों की जांच, खेल उपलब्धियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद 97 खिलाड़ियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया। इस भर्ती की खास बात यह रही कि चयनित खिलाड़ियों में 80 प्रतिशत से अधिक ऐसे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। हरियाणा से चयनित 10 खिलाड़ियों में अभिषेक को योगासन, अजय कुमार को वॉलीबॉल, अमन को फुटबॉल, आशीष को कबड्डी, निशा को फुटबॉल, रमन को एथलेटिक्स, रितु देवी को फुटबॉल, रोहित कुमार को कबड्डी, उपेंद्र को कबड्डी और सुहाना सैनी को टेबल टेनिस खेल में उनकी उपलब्धियों के आधार पर नियुक्ति मिली है।

इनमें अभिषेक और अजय कुमार को कर सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अमन, आशीष, रमन, रितु देवी, रोहित कुमार और उपेंद्र को बहु-कार्य कर्मचारी के पद पर नियुक्ति मिली है। निशा को कर सहायक और सुहाना सैनी को भी कर सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है। खेल कोटे के तहत हुई इस नियुक्ति से हरियाणा के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। सरकारी सेवा के साथ इन खिलाड़ियों को अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। आयकर विभाग की यह पहल देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रोजगार के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *