Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

गंगा किनारे फोटो लेते समय बिगड़ा संतुलन और हुआ हादसा

ऋषिकेश में गंगा किनारे फोटो खींचना दो युवकों को भारी पड़ गया। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के प्रतिबंधित घाट पर सेल्फी और फोटो लेते समय दो युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना 21 मई की शाम की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। सभी युवक डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में गंगा किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान दो युवक प्रतिबंधित घाट के पास फोटो खिंचवाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोटो लेते समय अचानक दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा की तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने डीप डाइवरों और विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा किनारे बने प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों पर जाने से बचें। विशेषकर बारिश और तेज बहाव के दौरान सेल्फी या फोटो लेने के लिए नदी के किनारे जोखिम न उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *