Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

देहरादून में तीन जगह पुलिस कार्रवाई, देशी और कच्ची शराब की बड़ी बरामदगी


Read Time:2 Minute, 51 Second

देहरादून: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पेटी से अधिक देशी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है।  पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ऋषिकेश, नेहरू कॉलोनी और कालसी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा।

ऋषिकेश में 45 पव्वे शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मनीष कुमार (41 वर्ष), निवासी गायत्री विहार, गली नंबर-4, भूपतवाला, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 45 पव्वे टेट्रा पैक अवैध शराब और एक बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी बरामद की।

नेहरू कॉलोनी में 62 पव्वे देशी शराब बरामद

वहीं, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्रमोद उर्फ मच्छी (42 वर्ष), निवासी माजरी माफी चौक, मोकमपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 62 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।

कालसी में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी

थाना कालसी पुलिस ने रतन (38 वर्ष), निवासी ग्राम निथला विसोई, थाना चकराता, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दून पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *