Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

धन सिंह रावत बोले- संवेदनशीलता और समर्पण से निभाएं अपनी जिम्मेदारी

[ad_1]

Read Time:3 Minute, 3 Second

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 सहायक अध्यापक (एलटी) विशेष शिक्षा को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और संवेदनशील शिक्षा उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन शिक्षकों की नियुक्ति गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में की गई है। इनमें पौड़ी में 21, टिहरी गढ़वाल में 17, चमोली और देहरादून में 9-9, उत्तरकाशी में 8, रुद्रप्रयाग में 4 तथा हरिद्वार में 1 शिक्षक शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से विशेष शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और समावेशी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षकों के प्रशिक्षण, कौशल विकास और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त विशेष शिक्षक दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति से उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा राज्य के हर बच्चे को बेहतर और समान अवसर उपलब्ध कराने के सरकार के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *