Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी


Read Time:5 Minute, 20 Second

देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। आयोग के मुताबिक, पहले से आवेदन लिए जा चुके पदों की संख्या करीब 1470 है। ऐसे में साल के अंत तक लगभग 4000 पदों से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच सकती है। इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़े स्तर पर अवसर मिलने की उम्मीद है।

2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया होगी पूरी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के अनुसार, दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इन भर्तियों में विभिन्न विभागों के अलग-अलग पद शामिल हैं। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी एवं परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक और सहायक विकास अधिकारी समेत अन्य पद शामिल हैं। आयोग इन नई भर्तियों के साथ-साथ उन पदों की लिखित परीक्षाएं कराने पर भी काम कर रहा है, जिनके लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं।

1470 पदों की परीक्षाएं दिसंबर तक कराने की तैयारी

आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुके पदों में कुल 1470 रिक्तियां शामिल हैं। इन पदों की लिखित परीक्षाएं दिसंबर तक कराने की तैयारी की जा रही है। इनमें वैयक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद और विभिन्न विभागों के स्नातक स्तर के पद शामिल हैं। यदि तय समय के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो दिसंबर तक नई भर्तियों के साथ पुरानी भर्तियों की परीक्षाओं को मिलाकर करीब चार हजार पदों से जुड़ी प्रक्रिया अहम पड़ाव पर पहुंच सकती है।

साढ़े चार साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी का दावा

धामी सरकार अपने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। सरकार का कहना है कि वर्ष 2024 से प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। सरकार के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया लगातार संचालित होने के कारण आवेदन से लेकर नियुक्ति तक लगने वाला औसत समय भी कम हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार रोजगार और सरकारी नियुक्तियों को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल करने की तैयारी में है।

CM धामी बोले- युवाओं को मिलेंगे और अवसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इसी के तहत सरकारी विभागों में खाली पदों को अभियान चलाकर भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। सीएम के मुताबिक, पिछले साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योग्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले और राज्य के विकास को भी नई गति दी जा सके।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *