Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते हैं टिहरी का दौरा

रेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत या जून के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री टिहरी पहुंच सकते हैं। यहां वे टिनहरी बांध की 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और टीएचडीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री टिहरी झील के किनारे कोटी कॉलोनी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री टिहरी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रख सकते हैं।

दौरे के दौरान टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास, रॉयल्टी, रिंग रोड परियोजना और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि टिहरी बांध पहले से 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध 400 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रहे हैं। अब PSP परियोजना के जुड़ने के बाद कुल बिजली उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। करीब आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी यह देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना मानी जा रही है, जो बिजली उत्पादन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना का लोकार्पण पहले 14 अप्रैल को होना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उसी दौरान प्रधानमंत्री ने टिहरी आने की इच्छा भी जताई थी। हाल ही में विधायक किशोर उपाध्याय ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को टिहरी आने का निमंत्रण दिया। माना जा रहा है कि पीएम के दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *