Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, 11 लोगों को काटा; 23 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश

चमोली:-  उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में कुत्तों के हमले में सड़क पर जा रहे करीब 11 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

क्षेत्र में बढ़ती दहशत को देखते हुए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आवारा कुत्तों को पकड़ लिया है। प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद लोगों में कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता बनी हुई है।

10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश

आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य स्कूली बच्चों को कुत्तों के हमले के संभावित खतरे से सुरक्षित रखना है। वहीं, क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *