Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पति के सामने महिला को उठा ले गए बदमाश, बाद में किया दुष्कर्म

जालंधर के लम्मा पिंड चौक इलाके में एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने बाजार गई थी, तभी तीन युवकों ने उसे जबरन कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला को चलती कार में ही बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे शहर के सुनसान इलाके में ले जाकर एक बार फिर दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *