Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पीपलकोटी टनल हादसे के घायलों से मिले CM धामी, बोले- उपचार में नहीं होनी चाहिए लापरवाही


Read Time:4 Minute, 2 Second

चमोली:-  पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लेने के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। प्रभावित टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल, गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य, उपचार और उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक का जीवन अमूल्य है। उन्होंने चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनके उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी घायल श्रमिक की स्थिति गंभीर होती है या उसे उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे बिना देरी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाए।

जरूरत पड़ने पर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर हेली एंबुलेंस और अन्य जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जाए।

रेस्क्यू अभियान के बाद घायलों से मिले CM धामी

पीपलकोटी टनल हादसे के बाद बचाव एवं राहत अभियान में प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और अन्य संबंधित एजेंसियां जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने टनल क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेने के बाद गोपेश्वर जिला अस्पताल का रुख किया। अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के उपचार और उनकी आवश्यकताओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। मुख्यमंत्री ने अंत में ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को राहत, बचाव तथा चिकित्सा व्यवस्था में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *