Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पुलिस को साथी कर्मचारी पर हत्या की आशंका

नैनीताल/हल्द्वानी से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात वन विभाग के एक संविदा कर्मी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मेवा लाल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के निवासी थे और वन विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, बीती रात उनका शव टांडा जंगल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी पुलिस और हल्द्वानी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एंगल से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में किसी परिचित या साथी कर्मचारी की भूमिका हो सकती है। इसी आधार पर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद वन विभाग में भी दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *