Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पुष्कर सिंह धामी के साथ बिथ्याणी पहुंचे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ इन दिनों दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर यमकेश्वर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे। यमकेश्वर पहुंचने के बाद सीएम योगी सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत कल महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *