Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे राजेंद्र सिंह रावत

नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत चार निरीक्षकों सहित कुल 47 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर, हल्द्वानी, भवाली, लालकुआं, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर और मुखानी समेत कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार डीसीआरबी में तैनात राजेंद्र सिंह रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक विमल मिश्रा को काठगोदाम से स्थानांतरित कर तल्लीताल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा तारा सिंह राणा को रामनगर से चोरगलिया भेजा गया है। वहीं अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यू थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई महिला उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कार्यप्रणाली और प्रदर्शन के आधार पर और भी बदलाव संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *