Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी सफाई, कहा- विपक्ष ने वीडियो को गलत तरीके से पेश किया


Read Time:4 Minute, 35 Second

हरिद्वार:- लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में पेयजल और वोट को लेकर उनकी टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। अब संजय गुप्ता ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने किसी व्यक्ति या वर्ग को लेकर गलत टिप्पणी नहीं की। पूर्व विधायक ने वायरल वीडियो को विपक्ष की साजिश बताया और कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

जन्मभूमि के विकास के लिए काम करने का दावा

संजय गुप्ता ने कहा कि उनका जन्म सुल्तानपुर गांव में हुआ है और वह अपनी जन्मभूमि के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ ही कई विकास योजनाएं यहां लाई गईं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री से ओवरहेड टैंक निर्माण हेतु 11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र और जन्मभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि जो लोग वायरल वीडियो के जरिए उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, वह इसकी निंदा करते हैं।

जन्मदिन समारोह के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान संजय गुप्ता अपने विधायक कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुधारने और लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की। वायरल वीडियो में उनके एक बयान को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए पानी को पीने के बावजूद वोट न देने वालों के पेट फटने और कीड़े पड़ने जैसी बात कही गई। इसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

साफ पानी और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए दिया था बयान

पूर्व विधायक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पानी की टंकियों का निर्माण कराया। उन्होंने दावा किया कि पहले इलाके में कम गहराई पर गंदा पानी मिलता था, जबकि विकास कार्यों के बाद लोगों को साफ पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उनके मुंह से निकली वोट को लेकर टिप्पणी अब विवाद का कारण बन गई है। हालांकि, संजय गुप्ता का कहना है कि उनके बयान को उसके पूरे संदर्भ से अलग कर विपक्ष द्वारा गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो और पूर्व विधायक की सफाई के बाद यह मामला अब क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *