Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

सीएम धामी की कैबिनेट बैठक आज, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड सरकार की इस महीने की पहली कैबिनेट बैठक आज 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। पहले यह बैठक सुबह प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण इसका समय बदल दिया गया। अब बैठक दोपहर 4:25 बजे सचिवालय में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, लोक निर्माण, नियोजन और खेल विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सरकार की कई नई योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे भी बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रह सकते हैं। संवेदनशील जिलों की स्थिति, राहत एवं बचाव तैयारियों और विभागों के समन्वय को लेकर भी विस्तार से समीक्षा किए जाने की संभावना है।

चारधाम यात्रा के दौरान मौसम की चुनौतियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा, मार्गों की स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों से रिपोर्ट ले सकती है। इसके अलावा प्रदेश की नई खेल नीति पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल प्रतिभाओं के विकास को नई दिशा मिल सकती है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *