Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गंगनहर में आईआईटी रुड़की का छात्र लापता, पुलिस की खोज-जांच शुरू

शनिवार देर रात गंगनहर में डूबकर आईआईटी का एक छात्र लापता हो गया, जबकि दूसरे को जल पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने ओर से आईआईटी प्रशासन और छात्र के परिजनों को सूचना दी है। उधर, एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता छात्र का पता नहीं चला।पुलिस के अनुसार, अजय रोहितभाई (24) निवासी आरासुरी नगर सोसाएटी, काठियावड़ी पाटन, गुजरात और केवल कुमार निवासी हर्ष नगर सोसाइटी कालीकुंड धोलका जिला अहमदाबाद गुजरात आईआईटी रुड़की में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

शनिवार की रात आठ बजे दोनों गंगनहर किनारे घूमने गए थे।इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने केवल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय बहकर लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *