Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी. किशन रेड्डी के समर्थन में उत्तराखंड के युवाओं को उत्साहित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कशिश फंक्शन हॉल मुशीराबाद, सिंकदराबाद, में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड , बद्री विशाल , बाबा केदार, आदि कैलाश और गंगा यमुना की धरती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इस लोकतंत्र के त्यौहार में हम सभी ने मिलकर जी. किशन रेड्डी को जीताकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी. किशन रेड्डी जी बहुत संघर्षशील और मेहनती नेता हैं। इन्होंने हमेशा जनसेवा, देशसेवा के माध्यम से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा पूरे देश में मोदी जी की सरकार बनने की चर्चा है। अब चर्चा 400 से पार को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सबने कमल के फूल को वोट डालना है और डलवाना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन रेड्डी जी निश्चित ही आपके एक वोट के बदले विकास की बौछार करेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड में पूरी दुनियां से लोग देव दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया है। उत्तराखंड राज्य में सबके लिए एक समान कानून है। राज्य ने समान नागरिक संहिता का विधेयक लागू कर दिया है। हमारी पार्टी भी पूरे देश में यूसीसी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म विशेष के लोगों को दे दिया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे – देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश के अंदर सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। लेकिन कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण के चलते आज धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं ‘उनके रहते हुए आरक्षण को किसी भी कीमत में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा’। देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। तेलंगाना में भी कांग्रेस और बीआरएस पार्टी एक दूसरे के भ्रष्टाचार में पार्टनर हैं। बीआरएस और कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ तेलंगाना को ठगने का काम किया है। यहां की जनता के साथ धोखा किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है। बीआरएस की राजकुमारी जेल में बंद हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। प्रधानमंत्री जी के कथन हैं ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’। उन्होंने कहा निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से 4 जून को प्रधानमंत्री जी ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।  इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के.लक्ष्मण, विनय रोहेला,  संदीप यादव, गौतम राऊ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *