Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को बताया स्नेह और कर्तव्य का प्रतीक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन का एक-दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का एतिहासिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सदभाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरंतर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उत्तराखण्ड के विकास में मातृशक्ति की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *