Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान गई

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रायबरेली के लालगंज थाना इलाके के बहाई गांव में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *